“बुजुर्ग मां” का सहारा बनी “शांतरशाह पुलिस”: गूगल की मदद से बुजुर्ग मां को परिजनों से मिलाया
250 किलोमीटर दूर ऋषिकेश घूमने आई थी बुजुर्ग महिला, पैदल-पैदल पहुंची शांतरशाह चौकी......

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बदायूं उत्तर प्रदेश से ऋषिकेश घूमने आई एक बुजुर्ग महिला परिजनों से बिछड़ गई। जिसके बाद बुजुर्ग महिला पैदल-पैदल हरिद्वार जिले की शांतरशाह चौकी पहुंची।

पुलिस ने गूगल की मदद से बुजुर्ग महिला के संबंध में खोजबीन कर उसको उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग महिला के सकुशल मिलने पर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात शांतरशाह चौकी पुलिस को एक बुजुर्ग महिला पैदल-पैदल आते हुए दिखाई दी।

शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने जब बुजुर्ग महिला से उसके बारे में जानकारी की तो वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं थी। कुछ समय के बाद महिला द्वारा इस्लाम नगर बदायूं उत्तर प्रदेश कोतवाली की जानकारी दी गई।

जिसके बाद पुलिस ने गूगल की मदद से इस्लाम नगर बदायूं के कोतवाली प्रभारी से संपर्क साधा। और बुजुर्ग महिला के फोटो शेयर किए। तो बुजुर्ग महिला के परिजनों के संपर्क हो पाया।
बुजुर्ग महिला को लेने आई उसकी बेटी ने महिला का नाम पूनम पत्नी राधे श्याम बताया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग महिला के सकुशल मिलने पर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की।