बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी मायानगरी: भारी संख्या में हरिद्वार पहुंच रही डाक कावंड़ियों की भीड़, पुलिस प्रशासन की अग्निपरीक्षा, जाम बना सर दर्द, पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने….(देखिए वीडियो)
आगमी 48 घंटे में कांवड़ियों की भारी भीड़ आने की संभावना...

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो)
शिवालय दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो चुके हैं। जैसे जैसे शिवरात्रि नजदीक आ रही हैं। वैसे ही भोलेनाथ के भक्तों का उत्साह भी लगातार बढ़ रहा हैं।
बात की जाए धर्मनगरी हरिद्वार की हरिद्वार में डाक कावंड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी हैं। जिसके कारण हरिद्वार आने जाने वाले मार्ग पर वाहनों की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं।
जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने भी छूट रहे हैं। लेकिन प्रशासन जैसे तैसे कावंड़ यात्रा को सफल बनाने में लगा हुआ हैं। और जाम की स्थिति पर तत्काल एक्शन लेते हुए जाम को खुलवाने में लगा हुआ हैं। वहीं एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल भी मैदान में कूद पड़े हैं। और यात्रा को सफल बनाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं।
धर्मनगरी हरिद्वार में गंगाजल लेने पहुंच रहे शिवभक्तों से कावंड़ यात्रा भगवा मय हो गई है। यात्रा में आस्था,उत्साह और सेवा का संगम दिखाई दे रहा हैं। कावंड यात्रा 2025 को लेकर पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ भारी संख्या में भीड़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था।
जिसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पहले से ही तैयार पूरी कर ली गई थी। लेकिन डाक कावंड़ियों की भारी भीड़ से हरिद्वार पैक हो गया हैं। हरिद्वार आने जाने मार्गो पर छोटे बड़े वाहन ही वाहन दिखाई दे रहे हैं।
शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को वापस लौट रहे हैं। लेकिन आगमी दो दिन पुलिस प्रशासन की अग्निपरीक्षा से जोड़कर देखा जा रहा हैं। आधिकारिक आकंड़ों के अनुसार अब तक करीब 50 लाख से ज्यादा वाहन हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को वापस लौट गए हैं।
लेकिन आने वाले 48 घंटे पुलिस प्रशासन के काफी अहम माने जा रहे हैं। क्योंकि आगमी 48 घंटे में भारी भीड़ आने की संभावना जताई जा रही हैं। जबकि प्रशासन कावंड़ यात्रा 2025 को सफल बनाने की जद्दोजहद में लगा हुआ हैं। वहीं हरिद्वार से भगवान भोलेनाथ के भक्त बम- बम भोले के जयकारों के साथ अपने गंतव्य को वापस लौट रहे हैं।