पतंजलि योगपीठ की पिकअप और बुलेट की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत, पति गम्भीर रूप से घायल
पति के साथ रोशनाबाद से रुड़की जा थी महिला, परिजनों में मचा कोहराम......(पढ़िए खबर)

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र के चौकी शांतरशाह के अंतर्गत पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की पिकअप की बुलेट बाइक में टक्कर लगने से महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

जबकि इस हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि महिला पति के साथ रोशनाबाद से रुड़की की ओर जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण सिंह निवासी रोशनाबाद अपनी पत्नी तनुजा देवी उम्र 37 वर्ष के साथ बुलेट बाइक से सवार होकर रोशनाबाद से रुड़की की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही दोनों पति पत्नी बुलेट से शांतरशाह चौकी क्षेत्र के पतंजलि रिसर्च सेंटर के समीप पहुंचे।
तभी उनकी बुलेट बाइक पतंजलि योगपीठ की पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां पर चिकित्सकों ने महिला तनुजा देवी को मृतक घोषित कर दिया। वहीं महिला के पति घायल का इलाज चल रहा हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवाया दिया हैं। वहीं इस हादसे के बाद महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।
शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि इस हादसे में महिला की मौत हो गई हैं। जबकि महिला का पति घायल हो गया हैं। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवा दिया हैं। तहरीर आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।