फैक्ट्री के बाहर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा: पुलिस ने 7 लोगों को मौके से किया गिरफ्तार, शांति भंग में की कार्यवाही…..
फैक्ट्री की महिला HR और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं बीच जमकर बहसबाजी...(देखिए वीडियो)

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो)
बहादराबाद थाना क्षेत्र में भीम आर्मी के कार्यकताओं ने अवैध पार्किंग को लेकर फैक्ट्री के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद फैक्ट्री की महिला HR और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं बीच जमकर बहसबाजी हुई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। और साथ ही पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ शांति भंग में चालानी कार्यवाही की हैं। 
जानकारी के मुताबिक बहादरपुर सैनी के निकट स्टार लाइट फैक्ट्री हैं। आरोप हैं कि फैक्ट्री के बाहर अवैध रूप से पार्किंग संचालित की जा रही थी। जिसको लेकर पूर्व विधानसभा प्रभारी अंकित नौटियाल के नेतृत्व में भीम आर्मी कार्यकताओं ने फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठ गए।
इसी बीच भीम आर्मी कार्यकताओं के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। लेकिन भीम आर्मी कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मौके से अंकित नौटियाल, विपिन कुमार,अरुण, अंकुल, सचिन, पंकज, सरजुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालानी कार्यवाही करते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया है।



