रुड़की

कलियर नगर पंचायत में लगा फ्रीजर बना शोपीस: 12 दिनों के भीतर ही फ्रीजर ने तोड़ा दम….

गर्मी में जायरीनों और स्थानीय नगरवासियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी, पानी के लिए तरसे जायरीन.......

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक की जियारत करने के लिए आने वाले जायरीनों और स्थानीय लोगों के लिए एक संस्थान द्वारा निःशुल्क फ्रीजर दिए गए थे। जिसके प्रचार प्रसार के लिए नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा फोटो भी खिंचवाए गए थे।

लेकिन नगर में लगा फ्रीजर 12 दिनों के भीतर ही शोपीस बनकर रहे गया हैं। गर्मी में जायरीनों को ठंडा पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। और जायरीन ठंडे पानी के लिए इधर उधर भटक कर दुकानों से पानी खरीदकर पीने के लिए विवश हो रहे हैं। वहीं स्थानीय नगरवासी भी भीषण गर्मी के चलते नलकूप और टंकी के पानी के सहारे ही अपना गुजरा कर रहे हैं।

दरगाह साबिर पाक रह० अलै०

दरगाह साबिर पाक में प्रतिदिन हजारों की संख्या में जायरीन जियारत करने के लिए कलियर पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी होने के कारण अकीदतमंद जायरीन दरगाह में हाजिरी लगा रहे हैं। लेकिन जून माह में भीषण गर्मी के चलते लोगों को ठंडे पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

लेकिन जायरीनों और स्थानीय लोगों को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही नगर पंचायत पिरान कलियर को एक संस्थान द्वारा मिले फ्रीजर भी 12 दिनों के भीतर शोपीस बनकर रहे गए हैं। जिसके कारण जायरीनों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।

कलियर नगर पंचायत ईओ कुलदीप सिंह चौहान:(फोटो)

कलियर ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि नगर पंचायत को नगर में लगाने के लिए एक संस्थान द्वारा ठंडे पानी के लिए फ्रीजर दिए गए थे। शिकायत मिल रही है कि फ्रीजर से पानी नहीं आ रहा हैं। जल्द ही संस्थान को अनुरोध पत्र भेजकर उसको ठीक करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!