अभी-अभी: दिनदहाड़े कलियर थाना पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़
जवाबी फायरिंग में एक गौ तस्कर के पैर में लगी गोली,अन्य फरार गौ तस्करों की तलाश जारी....

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर थाना क्षेत्र में मंगलवार की अल सुबह पुलिस की गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
जबकि बदमाश गौ तस्कर के अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस काबिंग अभियान चला रही हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की अल सुबह कलियर थाना पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश गौ तस्कर नौशाद निवासी सिकरोड़ा थाना भगवानपुर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। और साथ ही बदमाश गौ तस्कर के अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस काबिंग अभियान चला रही हैं।
सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और रुड़की सीओ नरेंद्र पंत अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
फिलहाल आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोलाहेडी के जंगल में गौ तस्करों ने गौकशी की घटना को अंजाम दे रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि आरोपी बदमाश के साथी मौके से फरार हो गए।