हरिद्वार नगर निगम द्वारा भूमि खरीद प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिठाई जांच
कल मीडिया के सामने आकर आईएएस अधिकारी ने दी थी सफाई, न्यूज पोर्टलो को थमाया था नोटिस....

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) हरिद्वार नगर निगम द्वारा भूमि खरीदने के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान ले लिया हैं।

सीएम धामी ने मामले की निष्पक्ष जांच बिठाते हुए जल्द आख्या शासन को प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक नगर निगम हरिद्वार द्वारा 2024 में सराय में कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए 35 बीघा भूमि की खरीदी गई थी। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि यह जमीन नियमानुसार खरीदी गई। जमीन खरीदने से पहले प्रशासक महोदय की अनुमति ली गई। जमीन को सर्किल रेट के अनुसार ही खरीदा गया। जिसमें कुछ न्यूज पोर्टल द्वारा खबर चलाई गई की थी। कि भूमि खरीदने में धांधली की गई हैं।

जिसमें आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी ने अपनी छवि धूमिल का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करते हुए पोर्टल संचालकों को नोटिस थमाया था।

अब इस मामले में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने स्वत: संज्ञान लिया हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव पेयजल रणवीर सिंह चौहान पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आख्या जल्द शासन को सौंपेंगे।

वहीं सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई हैं। यदि जांच में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता हैं। तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।