उप कारागार (जेल) रुड़की की दीवार भारी बारिश के कारण हुई जमीदोज: भरभराकर दीवार गिरने से कार क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप…..(देखिए वीडियो)
मौके पर बिखरा पड़ा दीवार का मलबा....

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की उप कारागार की दीवार भारी बारिश होने के कारण शनिवार की अल सुबह जमीदोज हो गई। लेकिन गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क किनारे से कोई राहगीर नहीं जा रहा था।
जिसके कारण बड़ा हादसा होते होते टल गया। वही दीवार गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। वही बताया जा रहा है. हादसे के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ हैं। हालांकि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

आज यानी शनिवार की सुबह से भारी बारिश के कारण उप जिला कारागार रुड़की की दीवार भरभरा कर जमीदोज हो गई, जिसके कारण दीवार का मलबा सड़क पर आ गिरा।
लेकिन गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क किनारे से कोई राहगीर नहीं जा रहा था। जबकि दीवार गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हुई है।
हालांकि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। वही हादसे के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ हैं। और जेल प्रशासन ने आला अधिकारियों को अवगत कराया दिया हैं।