उत्तराखंडरुड़कीहरिद्वार

वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज के निधन पर रुड़की में नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

साथी वरिष्ठ पत्रकारों ने ताजा की पुरानी यादें, अधिकारियों की कुर्सी तक हिलाने का साहस रखते थे राव शाहनवाज....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की की फिज़ाओं में आज ग़म की खामोशी थी। वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज के निधन के बाद नम आँखों से खिराज-ए-अकीदत पेश करने के लिए एक सभा का आयोजन किया गया।

मरहूम वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज की कलम जो सच लिखती थी, कभी झुकी नहीं, वो शख़्स सिर्फ़ पत्रकार नहीं, हक़ और इंसाफ़ की जंग का एक निर्भीक योद्धा था।”

उनके चाहने वालों का प्रेम आज भी उनकी आंखों से बहते हुए आंसुओं से दिखाई दे रहा हैं। क्योंकि वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज हमेशा इन्सानियत का पैगाम देते हुए सभी के साथ स्वाभाविक व्यवहार रखा करते थे।

वही राव नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे, पत्रकारिता जगत की “माहरथ” रखने वाले मरहूम वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज अधिकारियों की आंख में आंख डालकर सवाल करने का जज्बा रखा करते थे।

वो हमेशा बोला करते थे, जब तुम्हारे पास किसी खबर के सारे तथ्य हो, तो फिर संबंधित अधिकारी से उनके बयान का कोई मतलब नहीं बनता। राव साफ तौर पर कहा करते थे, कि पत्रकारों को हमेशा चारों तरफ बारीकी से नजर रखनी चाहिए। और जो कहे दिया उस पर अटल रहना चाहिए।

रुड़की में आज हुई श्रद्धांजलि सभा के दौरान राव शाहनवाज के साथ बिताए गए पल याद करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी, तपन सुशील, संदीप तोमर समेत अन्य वक्ताओं की आवाज भर्रा गई।

वक्ताओं ने कहा कि वे केवल पत्रकार नहीं, बल्कि सच की लड़ाई लड़ने वाले एक निर्भीक योद्धा थे। कानून की गहरी समझ रखने वाले राव शाहनवाज अपनी कलम के जरिए अन्याय के खिलाफ हमेशा डटे रहे।

उनकी लेखनी कई बार भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों के लिए आईना बन जाती थी। कलियर से उनका विशेष लगाव रहा। वहां की मिट्टी, वहां के लोग और उनकी समस्याएं उनके दिल के बेहद करीब थीं।

वे आखिरी सांस तक आम आदमी की आवाज बने रहे। पत्रकारिता को उन्होंने महज पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी समझा। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि राव शाहनवाज का जाना सिर्फ एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि उस दौर का अंत है जहां पत्रकार बेखौफ होकर सच लिखा करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!