रतमऊ और रॉ नदी में बड़े स्तर पर चल रहा अवैध खनन अधिकारियों के गले की बन गई फांस, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज
अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं, होगी कार्यवाही... रेखा आर्य तहसीलदार (खनन पार्ट..3)

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपुत) बहादराबाद थाना क्षेत्र के चौकी शांतरशाह के अंतर्गत रतमऊ और रॉ नदी में चल रहे अवैध खनन की गूंज मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है।

जहां पर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया हैं। और साथ ही अधिकारियों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। वही तहसीलदार रेखा आर्य ने भी अवैध खनन को लेकर कार्यवाही करने की बात कही है।

हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे के समीप रतमऊ नदी और पतंजलि योगपीठ के पास रॉ नदी स्थित हैं। दोनो नदियों से अवैध खनन को लेकर लगातार खबरे प्रकाशित हो रही है।
(रतमऊ नदी से अवैध खनन कर उठाई गई मिट्टी)
लेकिन दुस्साहस देखिए अवैध खनन स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे से धडल्ले से चल रहा है। जोकि रुकने का नाम ले रहा है।

खनन माफिया विभागीय अधिकारियों से साठगांठ कर धडल्ले से खनन का काला कारोबार कर रहे हैं। शाम ढलते ही दोनो नदियों में दर्जनों खनन माफिया नदियों का सीना चीर रहे हैं।
(फाइल फोटो)
वही अवैध खनन की गूंज मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है। बड़े स्तर पर चल रहे अवैध खनन अधिकारियों के गले की फांस बन गई। शिकायतकर्ताओं ने अवैध खनन की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की हैं।
(फाइल फोटो)
जहां से अवैध खनन को लेकर जल्द कार्यवाही करने की बात का आश्वासन दिया गया। वही जब अवैध खनन के संबंध में रुड़की तहसीलदार रेखा आर्य से बात की गई।
(फाइल फोटो)
तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं होगा, अवैध खनन को लेकर कार्यवाही की जाएगी। जल्द ही अवैध खनन पर अंकुश लगाने का प्रयास भी किया जायेगा।



