
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) चर्चित हैप्पी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाकर पुलिस की जांच क्षमता का लोहा मनवाने वाली टीम को अब मेहनत का इनाम मिला है। शांतरशाह चौकी प्रभारी अजय कुमार और कांस्टेबल बलवंत सिंह को उनके सराहनीय कार्य के लिए ‘मैन ऑफ द मंथ’ चुना गया है।
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने दोनों पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया। हैप्पी हत्याकांड ने क्षेत्र में खासा चर्चाएं बटोरी थीं।
मामले के खुलासे को लेकर पुलिस के सामने चुनौती थी। ऐसे में शांतरशाह चौकी प्रभारी अजय कुमार और कांस्टेबल बलवंत सिंह की भूमिका को अहम माना गया। दोनों के कार्य की सराहना करते हुए पुलिस कप्तान ने उन्हें सम्मानित किया।
मेहनत को मिला सम्मान, टीम का बढ़ा हौसला…..
पुलिस विभाग में ‘मैन ऑफ द मंथ’ का सम्मान बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने और अन्य कर्मियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।
हैप्पी हत्याकांड के खुलासे से जुड़े पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिलना महकमे में उनकी कार्यशैली और योगदान की सराहना के तौर पर देखा जा रहा है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने दोनों पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाकर उनके कार्य की प्रशंसा की। इस सम्मान से पुलिस टीम का हौसला बढ़ा है। साथ ही यह संदेश भी गया है कि चुनौतीपूर्ण मामलों में मेहनत, लगन और जिम्मेदारी के साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों के योगदान को विभाग में पहचान मिलती है।



