उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

MBBS NEET-UG के बाद अब होमगार्ड भर्ती में ‘फर्जी सर्टिफिकेट’ का खेल::

AI से तैयार किए प्रमाणपत्र, 20 से अधिक अभ्यर्थी जांच के घेरे में......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों से जुड़े मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नीट-एमबीबीएस दाखिलों में कथित फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला अभी चर्चा में ही है कि अब हरिद्वार में होमगार्ड भर्ती के दौरान शैक्षिक दस्तावेजों पर सवाल खड़े हो गए हैं। दस्तावेज सत्यापन में 20 से अधिक अभ्यर्थियों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए हैं। विभाग ने संबंधित आवेदन निरस्त कर दिए हैं और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हरिद्वार में होमगार्ड के 227 पदों के लिए करीब 11 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। भर्ती प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन शुरू हुआ तो कुछ शैक्षिक प्रमाणपत्र अधिकारियों के संदेह के घेरे में आ गए। जांच आगे बढ़ी तो 20 से अधिक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में कथित विसंगतियां सामने आईं। बताया जा रहा है कि भर्ती में शैक्षिक योग्यता के आधार पर मिलने वाले अतिरिक्त अंकों के लाभ से यह मामला जुड़ा हो सकता है। प्रमाणपत्रों को कम्प्यूटर तकनीक और AI की मदद से तैयार किए जाने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि इसकी पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी। होमगार्ड के मंडलीय कमांडेंट गौतम कुमार के मुताबिक सत्यापन में 20 अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र संदिग्ध पाए गए हैं। फिलहाल संबंधित आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!