उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

झबरेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा::

अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर ग्राम माजरा के पास सड़क हादसे में कोतवाली झबरेड़ा में तैनात वाहन चालक प्रमोद कुमार उर्फ दद्दा की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए इस हादसे ने पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ा दी। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम प्रमोद कुमार बाइक से कोतवाली से रुड़की की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर ग्राम माजरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की जरूरत है। चालक प्रमोद कुमार उर्फ दद्दा की मौत से उनके परिचितों और सहकर्मियों में शोक व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!