उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार-लक्सर हाईवे पर मौत का तांडव::

बाइक और टेम्पू ट्रैवल्स की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पथरी थाना क्षेत्र में हरिद्वार-लक्सर हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मुस्तफाबाद पदार्थ के समीप बाइक और टेम्पू ट्रैवल्स की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान मुस्तफाबाद पदार्थ के समीप सामने से आ रहे टेम्पू ट्रैवल्स से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके का मंजर देखकर हर कोई सहम गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन इलाज के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। देखते ही देखते एक सड़क हादसा दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। मृतकों की पहचान अनुज कुमार उम्र करीब 23 वर्ष और आशीष उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में बताई गई है। दोनों की मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों तक पहुंची, घरों में चीख-पुकार मच गई। जवान बेटों की मौत ने परिजनों को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। उधर, सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर हुई इस भीषण टक्कर ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब तक हाईवे पर दौड़ते वाहन परिवारों की खुशियों को मातम में बदलते रहेंगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!