उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

फर्जी जमानत लेने वाले की पुलिस हिरासत में मौत: आरोपियों को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी पुलिस, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…..(पढ़िए खबर)

सीने में दर्द की शिकायत पर उपचार के दौरान मौत

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार कोर्ट को गुमराह करके लोगों की जमानत लेने वाले एक आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि चारों फर्जी जमानतियो को पुलिस मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी, इसी दौरान एक अभियुक्त की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस महकमे में अभियुक्त की मौत हार्ट अटैक की वजह बताई जा रही हैं।

क्या था मामला?…..

रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में सरकार बनाम रोशन लाल कल यानी सोमवार को केस की सुनवाई चल रही थी. सुनवाई के दौरान चार व्यक्ति अलग-अलग अभियुक्तों की जमानत के लिए पेश हुए थे. इनमें मुकेश कुमार उर्फ मोनू की ओर से उज्ज्वल सिंह, रोशन लाल की ओर से नरेश प्रताप बहुगुणा व नरेश पुत्र चंद्रभान और राजेश कुमार की ओर से कमलेश जमानती बने।

सुनवाई के दौरान न्यायालय को संदेह हुआ और संदेह होने पर रिकॉर्ड की जांच कराई गई. जांच में सामने आया कि ये सभी व्यक्ति पेशेवर जमानती हैं और विभिन्न मामलों में एक ही समय पर अलग अलग कोर्ट में जमानत लेते रहे हैं। जिसके बाद कोर्ट ने उनको पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

मेडिकल के लिए आरोपियों को अस्पताल लेकर जा रही थी पुलिस…..

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चारों आरोपियों को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी, इसी दौरान फर्जी जमानती नरेश पुत्र चंद्रभान निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल ने पेट में दर्द की शिकायत बताई। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन उसने डॉक्टरों को सीने में दर्द बताया जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के मोर्चरी भिजवा दिया हैं।

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि दर्द की शिकायत पर अभियुक्त नरेश पुत्र चंद्रभान को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल लेकर गए थे, जहां पर उसने सीने में दर्द बताया था, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!