
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर पुलिस ने इमलीखेड़ा में बीते रविवार सैनी चौक पर दो पक्षों में गूगल पे करके नगद पैसे मांगने को लेकर जमकर हुई लठबाजी, धारदार हथियार से हमला और खूनी संघर्ष के मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 25 नामजद लोग के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

मोहित सैनी निवासी नगर पंचायत इमलीखेड़ा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 8 मार्च को आजाद पाल के कुछ रिश्तेदार उसकी दुकान पर आए और गूगल पे करके नगद पैसे की मांग करने लगे। जब उसने नगद पैसे देने से मना कर दिया।
तो आरोप हैं कि उन्होंने पीड़ित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने अन्य रिश्तेदारों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद आजाद पाल समेत अन्य करीब एक दर्जन लोगों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जब पीड़ित ने अपने परिजनों को कॉल की तो उसके पिता और भाई मौके पर पहुंचे।
हमलावरों ने लोहे की रॉड से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और उसके पिता और भाई के साथ धक्का मुक्की की गई,और पूर्वजों को गालियां दी गई। जिसके बाद उसके पिता बृजमोहन ने बेइज्जती और घटना के मानसिक तनाव के चलते हुए कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया, जिनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

वही दूसरी ओर बाल सिंह निवासी इमलीखेड़ा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकें परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं। तो घर पर मेहमान आए हुए थे,मेरे मेहमानों के साथ मोहित सैनी और सोनी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बदतमीजी की,विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए।
जब उसके पुत्र आजाद पाल ने बीच बचाव कराने के प्रयास किया तो उन्होंने अपने करीब एक दर्जन नमाजद लोगों को लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर एक राय होकर आए और उन्होंने उसके पुत्र आजाद पाल पर अचानक से जानलेवा हमला बोल दिया।
जिसमें अर्जुन सैनी द्वारा तलवार का प्रदर्शन कर अपने साथ तलवार लेकर आया था, विरोध करने पर उन्होंने आजाद पाल को गंभीर रूप से घायल कर अधमरा कर दिया। जिसके चलते हुए चिकित्सकों ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर वह जिन्दगी व मौत से लड़ रहा हैं।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज करते हुए 25 नामजद के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मोहित सैनी निवासी नगर पंचायत इमलीखेड़ा की तहरीर पर आजाद पाल, अनिल, अस्मित,अनुराग, निशु, सौरभ,आदित्य,लक्की,गोविंद,मोनू,विपिन पाल और दूसरे पक्ष बालसिंह की तहरीर के आधार पर मोहित सैनी, अर्जुन, रजत, अभिषेक, शुभम, जॉनी,योगेश अनिकेत, लवीश,अरुण,अजीत, अनंत, अर्जुन सैनी निवासी नगर पंचायत इमलीखेड़ा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।



