हरिद्वार

एक ही रैंक पर दो दावेदारों की खबर: UPSC में सफलता का दावा करने वाली कलियर की छात्रा की खबर भ्रामक या सही, सस्पेंस बरकरार

केरल की रहने वाली फैरुज फातिमा एम ने हासिल किया मुकाम, कोचिंग सेंटर ने किया दावा.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कल से ही सोशल मीडिया और कुछ स्थानीय प्लेटफॉर्म पर यह खबर तेजी से वायरल हुई कि कलियर की एक छात्रा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर IAS बनने का गौरव प्राप्त किया है।

Result

और उसका संबंध हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र से बताया गया। खबर फैलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और कई लोगों ने छात्रा को बधाई भी दे दी।

फाइल फोटो

लेकिन बाद में जब इस खबर की पड़ताल की गई तो मामला ओर कुछ निकला। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार जिस छात्रा के UPSC में चयन होने की बात कही जा रही थी, उसका नाम संघ लोक सेवा आयोग की जारी की गई सूची में शामिल ही नहीं है।

फाइल फोटो

इसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही खबर भ्रामक और तथ्यहीन थी।

केरल की रहने वाली फैरूज फातिमा एम

जबकि उसकी नाम जैसे ही केरल की छात्रा फैरुज फातिमा एम ने UPSC में 708 वी रैंक हासिल की हैं। जिसकी पुष्टि महिला और कोचिंग संस्थान द्वारा की गई हैं।

फैरुज फातिमा एम

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पुष्टि के इस तरह की खबरें फैलाना गलत है, क्योंकि इससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

फाइल फोटो

वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लेनी चाहिए। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कोचिंग सेंटर ने दावा किया है कि UPSC में 708 रैंक हासिल करने वाली फैरुज फातिमा एम कलियर से नहीं केरल की रहने वाली है।

यह पुष्टि Fortune IAS Academy की ओर से की गई हैं। जबकि क्लिक उत्तराखंड न्यूज पोर्टल आधिकारिक पुष्टि होने तक इस तरह की पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!