उत्तराखंडराजनीतिरुड़कीवीडियोहरिद्वार

नगर पंचायत इमलीखेड़ा में होली मिलन समारोह: नगरवासियों ने खेली फूलों और गुलाल की होली, जमकर किया डांस, चेयरमैन मनोज सैनी बोले….(देखिए वीडियो)

सैकड़ों की संख्या पहुंचे नगरवासी

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) नगर पंचायत इमलीखेड़ा के चेयरमैन मनोज सैनी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने जमकर फूलों और गुलाल रंग की होली खेली गई।

वही नगरवासियों के रंग-बिरंगे खिलखिलाते चेहरे…एक दूजे को रंग लगाकर होली की बधाइयां दे रहे थे।

होली के त्योहार से पहले नगर पंचायत इमलीखेड़ा चेयरमैन मनोज सैनी की ओर से होली मिलन समारोह पूरी धूमधाम से मनाया गया।

होली के गानों पर नगरवासी जमकर थिरकते दिखाई दिए। आम हो या फिर खास हर कोई अबीर-गुलाल के इस त्योहार में शामिल होकर खुश होकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

नगर पंचायत इमलीखेड़ा चेयरमैन मनोज सैनी की ओर से सैनी चौक पर आयोजित होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। भारी संख्या में नगरवासी चेयरमैन मनोज सैनी के साथ होली खेलने पहुंचे। इस दौरान हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल दिखा।

चेयरमैन ने होली मिलन समारोह में शिरकत करते हुए लोगों के साथ उत्सव की खुशियां साझा की। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला, युवा बच्चे समेत अन्य लोगों के साथ फूलों की होली खेली। इमलीखेड़ा चेयरमेन मनोज सैनी ने नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। नगर में सभी मिलजुलकर एक-दूसरे के पर्व को मनाते हैं, ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!