उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: महज 20 हजार रुपए के लिए दोस्त की हत्या, पत्थर से मुंह कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश 

पुलिस टीम को कप्तान ने दिया इनाम...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने खुलासा कर दिया हैं।

(फाइल फोटो)

खुलासे में दोस्त ही दोस्त का हत्यारोपी निकला, पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर,नगदी, खून से सनी जैकेट बरामद की हैं। वही कप्तान ने खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की हैं।

क्या था मामला?….

फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2026 को पुराने पीर के पास मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए। शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई।

हरिद्वार कप्तान नवनीत सिंह

मामले की संवेदनशीलता को देखते एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल टीम का गठन किया गया।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

टीम की कमान मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम को दी गई।

नवनियुक्त लंढौरा चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल:(फोटो)

टीम में तेज तर्रार नवनियुक्त चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल को भी शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा जांच के दौरान दर्जनों सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनायक त्यागी (उम्र 26 वर्ष) निवासी सराय ज्वालापुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने किया खुलासा….

खुलासा करते हुए हरिद्वार ssp नवनीत सिंह भुल्लर

पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने कोतवाली सिविल लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक और हत्यारोपी दोनों आपस में दोस्त थे, और हत्यारोपी को शराब पीने के दौरान पता चला कि मृतक के पास नकदी है।

पैसों के लालच में उसने पहले गला दबाकर नीचे गिराया और फिर पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गया था, कप्तान ने सफलता पूर्वक खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार रुपए का नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

बरामदगी

  1. हत्या में प्रयुक्त पत्थर
  2. लूटी गयी धनराशी 20 हजार रुपये
  3. हत्यारोपी की खून से सनी जैकेट

पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
  2. वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला
  3. उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट
  4. लंढौरा चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल
  5. अपर उप निरीक्षक श्यामबाबू
  6. हेड कांस्टेबल माजिद खान
  7. हेड कांस्टेबल अमित शर्मा

सीआईयू टीम

  1. उप निरीक्षक संजय पुनिया
  2. अपर उप निरीक्षक अश्वनी यादव
  3. हेड कांस्टेबल मनमोहन भण्डारी कांस्टेबल महिपाल तोमर
  4. कांस्टेबल राहुल
  5. कांस्टेबल अजय काला
  6. कांस्टेबल उबैद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!