उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

अवैध खनन कर किसान की भूमि बर्बाद करने का आरोप: पीड़ित किसान ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की और स्थानीय पुलिस से लगाई गुहार, डीएम कार्यालय पर आत्मदाह की भी दी चेतावनी…(देखिए वीडियो)

पीड़ित किसान बोला

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर थाना क्षेत्र में अवैध खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से जारी हैं। दिन-रात हो रहे अवैध खनन से बेखौफ खनन माफियाओं ने किसानों की भूमि को भी नहीं बख्शा।

बेखौफ खनन माफियाओं ने नदी किनारे किसान की कई बीघा जमीन को खुर्द-बुर्द करने में लगे हुए।

(फाइल फोटो)

पीड़ित किसान ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की और कलियर पुलिस से गुहार लगाई है। वही किसान ने चेतावनी दी हैं कि अगर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता तो वह डीएम कार्यालय पर जाकर आत्मदाह करेगा।

पिरान कलियर नगर पंचायत के बेडपुर गांव निवासी अरशद पुत्र सालीम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की और कलियर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी भूमि धनौरी नदी के समीप हैं,जोकि राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज हैं।

(फाइल फोटो)

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गांव के ही महेंद्र ने खनन माफियाओं के साथ मिलीभगत उसकी निजी भूमि की मिट्टी को बेच दिया। जिसको लेकर खनन माफिया रात के अंधेरे में धड़ल्ले से बड़े पैमाने पर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं।

वही पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विपक्षी महेंद्र ने उसकी करीब 30 बीघा जमीन पर कब्जा किया हुआ हैं। जब भी वह खनन को लेकर विरोध करता है तो महेंद्र और उसका पुत्र विकास गाली गलौज करते हैं। और झूठे एसटी-एससी केस में फंसाने की धमकी देते हैं।

वही पीड़ित किसान ने चेतावनी दी हैं कि अगर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता तो वह डीएम कार्यालय पर आत्मदाह करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!