उत्तराखंडक्राइम

नवनियुक्त एसपी बागेश्वर जितेंद्र मेहरा का नशे के खिलाफ “क्लीन स्वीप”: नशे के धंधेबाजों पर कहर बनकर टूट रही पुलिस

3 लाख रुपए की कीमत की अवैध चरस की खेप के साथ नशे के 2 धंधेबाज गिरफ्तार...(पढ़िए खबर) 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) तेज तर्रार IPS अधिकारी बागेश्वर एसपी जितेंद्र मेहरा ने पदभार ग्रहण करते ही नशे के खिलाफ “क्लीन स्वीप” अभियान चलाया हुआ है।

(फाइल फोटो)

नशे के धंधेबाजों को सबक सिखाने के लिए उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को नशे के खिलाफ सख्ती बरतने के दिशा- निर्देश दिए हैं।

(फाइल फोटो)

इसी कड़ी में बागेश्वर एसओजी ( SOG) और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अवैध चरस के साथ 2 नशे का धंधा करने वाले धंधेबाजों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उनका चालान कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया हैं।

बागेश्वर एसपी जितेंद्र मेहरा:फोटो

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने को लेकर नवनियुक्त एसपी बागेश्वर जितेंद्र मेहरा के दिशा-निर्देश पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही हैं।

(फाइल फोटो)

इसी कड़ी में उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस और sog टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान कर रही थी, चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने छाती कांडा रोड के पास से मोटर साइकिल और कार संदिग्ध को रुकना का इशारा किया।

टीम ने जब दोनों संदिग्ध की तलाशी ली, तो उनके पास करीब 1 किलो 400 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान नशे के धंधेबाजों ने अपना नाम नरेंद्र सिंह कोरंगा और महेश सिंह मेहता निवासी ग्राम चुचेर थाना कपकोट बताया।

फाइल फोटो

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध चरस को जब्त करते हुए उनके वाहनों को सीज कर दिया। वही पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया हैं। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!