
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) प्रदेश के कई जिलों में अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
यह धमकियां ई-मेल के जरिए कोर्ट अधिकारियों के पास भेजी गई हैं। इन धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियो को अलर्ट मोड पर रखा गया हैं।
हरिद्वार जिला न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच हुआ न्यायालय को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें अदालत परिसर में आरडीएक्स लगाए जाने का दावा किया गया है।
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह और sp सिटी के नेतृत्व में बीडीसी, डॉग स्क्वाड और पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि, कोई संदिग्ध गतिविधि या वस्तु इस दौरान नहीं पाई गई है।
अभियान के दौरान कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियो एवं वाहनों की गहन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर के द्वारा संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया हैं कि संवेदनशील स्थानों पर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ताकि संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।



