उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

दरगाह साबिर पाक में हुड़दंगियों का तांडव: सरेआम “दे दना दन”, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, साहिबजादा शाह यावर मियां बोले…(देखिए वीडियो)

पूर्व में भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे झड़प की घटनाओं से जुड़े कई वीडियो

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) विश्व विख्यात दरगाह साबिर पाक में लाखों-करोड़ों देश-विदेश के जायरीनों की गहरी आस्था हैं, लेकिन कुछ समय से उन अकीदतमंद जायरीनों की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा हैं।

दरगाह में लंबे समय से मनचलों ने डेरा डाले हुआ हैं। जिस पर कई बार स्थानीय लोगों द्वारा एतराज जताया गया था, और रोक लगाने की मांग की थी। इसके बावजूद भी इन पर कोई रोकटोक नहीं लगाई हैं।

फाइल फोटो

जिसके चलते हुए आए दिन दरगाह में मारपीट, गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार की घटनाएँ सामने आ रही हैं। इससे दरगाह की पवित्रता और शांति भंग हो रही है। जिसके चलते हुए अकीदतमंद जायरीनों में आक्रोश फैल गया है।

वायरल वीडियो ने उठाए सुरक्षा पर सवाल? क्या पीआरडी जवानों के भरोसे रहेगी दरगाह की सुरक्षा…

फाइल फोटो

दरगाह साबिर पाक से शुक्रवार को दो गुटों के बीच मारपीट का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुँच गया।

जिसके बाद दोनों ओर से दे दना दन मुक्केबाजी हुई। जिसके कारण दरगाह परिसर में अफरा तफरी मच गई। वही पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाओं के वीडियो वायरल हो चुके हैं।

लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है।सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी इन घटनाओं को रोकने में नाकाम नजर आ रहे हैं। इससे दरगाह प्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

साहिबजादा शाह यावर मियां:(फोटो)

दरगाह साबिर के साहिबजादा शाह यावर मियां ने कहा कि दरगाह में मनचलों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही है, प्रशासन से इस मामले में कई बार शिकायत की गई। लेकिन आजतक उन पर कोई रोक नहीं लगाई हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की हैं कि दरगाह परिसर में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए और मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!