उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

कलियर में घर के अंदर से डेढ़ साल की मासूम बच्ची का अपहरण

किराए पर रहने वाले पड़ोसी पर आरोप, केस दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस...(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर थाना क्षेत्र में घर के अंदर से डेढ़ साल की मासूम बच्ची के अपहरण की घटना सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के समय बच्ची घर पर थी, तभी अचानक वह लापता हो गई।

काफी देर तक दिखाई न देने पर परिजनों ने घर और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

(फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 जनवरी की देर शाम उसकी बच्ची घर पर थी, तभी अचानक वह लापता हो गई।

काफी देर तक दिखाई न देने पर परिजनों ने घर और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की। वही पीड़ित महिला ने पास में किराए पर रहने वाले एक पड़ोसी पर बच्ची के अपहरण का आरोप लगाया है।

(फाइल फोटो)

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की गंभीरता से छानबीन शुरू कर दी गई हैं। और बच्ची को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!