हरिद्वार

लाठीचार्ज को लेकर किसान उग्र: किसान नेता राकेश टिकैत ने दो टूक प्रशासन को दी चेतावनी, धरना प्रदर्शन रहेगा जारी, जिलेभर में पुलिस प्रशासन अलर्ट

कांग्रेस के विधायकों और अन्य किसान संगठनों ने धरने को दिया समर्थन, कहा घटना निंदनीय हैं......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) देहरादून कुच रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) और पुलिस के बीच बहादराबाद टोल प्लाजा पर हुई हाथापाई और लाठीचार्ज को लेकर किसान यूनियन संगठन उग्र हो गए हैं। देर रात किसान नेताओं और प्रशासन के बीच चली घंटों बैठक विफल साबित हुई हैं।

वही धरना स्थल पर किसान नेता राकेश टिकैत ने दो टूक प्रशासन को चेतावनी दी हैं, कि धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वही कांग्रेस विधायकों ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आमद दर्ज कराते हुए समर्थन दिया हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज की घटना निंदनीय हैं। धरना प्रदर्शन के चलते हरिद्वार जिले में पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया हैं।

बृहस्पतिवार को स्मार्ट मीटर व बिजली समस्याओं समेत किसानों की अन्य को समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी और टैक्टर ट्राली लेकर देहरादून जा रहे थे।

जैसे ही किसानों का काफिला बहादराबाद टोल प्लाजा पर पहुंचा तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनका रास्ता रोक दिया था, जिसके बाद किसानों और पुलिस प्रशासन में तीखी नोंकझोंक हाथपाई में बदल गई। वही किसानों ने बैरियल तोड़ते हुए काफिला आगे बढ़ाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पुलिस ने लाठी फटकारते हुए भीड़ को खदेड़ने का प्रयास किया। लेकिन किसान उग्र हो गए। और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

वही शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत बहादराबाद टोल प्लाजा पहुंचे। जहां पर उन्होंने धरने का बिगुल फूंकते हुए घटना को निंदनीय बताया, उन्होंने कहा कि किसानो को प्रशासन ने रोहिंग्या समझकर उन पर लाठीचार्ज किया हैं। जोकि निंदनीय हैं, ये पूरे देश को एक लाठी से हांका रहे हैं।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या थाने में स्मार्ट मीटर लग गए हैं? वही उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने पर पहुंचे कांग्रेस पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने घटना को निंदनीय बताते हुए धरने को समर्थन दिया। वही किसानों के धरने को देखते हुए जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!