मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
मृतकों की संख्या में हुआ इजाफा, मृतकों की संख्या हुई नौ, अब भी कई श्रद्धालु जिंदगी मौत की लड़ रहे जंग.....(पढ़िए खबर)

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में मौत का सिलसिला रुकना का नाम नहीं ले रहा हैं। भगदड़ में घायल हुई महिला श्रद्धालु ने तीसरे दिन उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वही अब मृतक की संख्या 8 से बढ़कर 9 हो गई हैं।

बीते रविवार को मनसा देवी मंदिर में बिजली का तार टूटने के बाद करंट फैलने की अफवाह के बाद मौके पर भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में 8 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी वहीं ढाई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मौके पर पहुंची राहत बचाव की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अपस्ताल में भर्ती कराया था। जिसमें कई श्रद्धालुओं को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया था।
जिसमें बाराबंकी निवासी फूलमती को भी इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज यानी बुधवार को बाराबंकी निवासी फूलमती की सांस थम गई। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वही अब मृतक की संख्या 8 से बढ़कर 9 हो गई हैं। इसके अलावा कई श्रद्धालु जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे हैं।
जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने महिला की मौत की पुष्टि की है। एम्स प्रशासन के अनुसार, अभी भी एम्स में पांच मरीज भर्ती हैं। जिसमें दीक्षा और उनकी चार साल की बेटी आकांक्षी निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश को वेटिलेंटर सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि दो अन्य को आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। एक की हालत अब खतरे से बाहर है।