उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

सड़क हादसे में जीजा और साले की दर्दनाक मौत: घना कोहरा होने के चलते हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की में देर रात भीषण सड़क हादसे से जीजा और साले की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये दर्दनाक हादसा हुआ उस समय रात के समय सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था।

जिसके कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया।

फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति नहर पटरी के रास्ते रुड़की की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तांशीपुर पिकेट के पास एक कंपनी के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

फाइल फोटो

बताया गया है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे की जानकारी पाकर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल 108 की मदद से उपचार के लिए रूड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

फाइल फोटो

जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया, मृतकों की पहचान 40 वर्षीय लाल सिंह निवासी बिजोपुरा और 35 वर्षीय अमरीश निवासी स्मृति थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

बताया गया है कि लाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे और दूसरा मृतक अमरीश रिश्ते में उसका साला था, उधर घटना के बाद से ही दोनों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। इसके साथ ही बताया जा रहा है मृतक उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर था, और अपनी सेवाएं दे रहा था।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में जीजा साले की मौत हुई है, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है, मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, उन्होंने बताया कि हादसा घना कोहरा होने के कारण हुआ है, टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button