देश-विदेश

हजरत निजामुद्दीन दरगाह के पास बड़ा हादसा: गीजर फटने से सज्जादा नशीन की हुई मौत, पूरे इलाके में मातम

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को बाहर निकाला

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) दिल्ली में हज़रत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया के दरगाह के पास हुए एक दुखद हादसे में सज्जादा नशीन सैयद मोहम्मद निजामी का निधन हो गया।

फाइल फोटो

यह हादसा शनिवार शाम करीब 5 बजे बस्ती हज़रत निजामुद्दीन इलाके में उनके आवास पर हुआ, जब बाथरूम में लगे इलेक्ट्रिक गीजर में अचानक विस्फोट हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार 7 फरवरी को शाम करीब पांच बजे हज़रत निजामुद्दीन बस्ती में स्थित अलवी चौक के पास हाउस नंबर 134-135 में आग लगने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली।

फाइल फोटो

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इलेक्ट्रिक गीजर फटने से घर के अंदर आग और भारी धुआं फैल गया, जबकि मकान अंदर से बंद था।

दरवाजा तोड़कर घर में घुसी पुलिस…

फाइल फोटो

हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तुरंत दरवाजे तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर मौजूद सभी परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घर के मालिक 50 वर्षीय सैयद मोहम्मद निजामी और उनकी पत्नी 45 वर्षीय फिदा निजामी बाथरूम में बेहोश हालत में मिले. दोनों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सैयद मोहम्मद निजामी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी फिदा निजामी होश में हैं और उनका इलाज जारी है

हजरत निजामुद्दीन दरगाह से गहरा नाता…

बताया जा रहा है कि सैयद मोहम्मद निजामी ख्वाजा हसन सानी निजामी के भतीजे थे और दरगाह निजामुद्दीन से उनका गहरा आध्यात्मिक और पारिवारिक संबंध रहा है. उनके निधन की खबर से निजामुद्दीन दरगाह से जुड़े अकीदतमंदों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!