उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

डॉक्टर पर पत्नी को पानी में जहर पिलाकर हत्या का आरोप: पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर दर्ज किया मुकदमा

दवा के बहाने पानी में जहर घोलकर पिलाने का आरोप...(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के डॉक्टर पर अपनी ही पत्नी को दवा का बहाना बनाकर पानी में जहर घोलकर पिलाने और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी के साले की शिकायत पर आरोपित पति पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

(फाइल फोटो)

बहादराबाद थाना क्षेत्र के मरगुबपुर दीदाहेडी निवासी मो. अनीश ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसकी बहन हसरूबा की शादी करीब 20 साल पहले अफजाल पुत्र मुस्लिम निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी।

करीब एक साल से उसकी बहन की तबियत खराब चल रही थी। जबकि अफजाल खुद एक डॉक्टर है। और स्वयं उसको दवाइयां देता था।

(फाइल फोटो)

आरोप हैं कि आरोपित अफजाल इलाज के खर्च के पैसों को लेकर तानाकशी व तंग परेशान करता था। जिसके चलते हुए वह और मायके वाले अपनी ओर से इलाज में मदद करते थे।

वही उसने आरोप लगाया है कि 24 जनवरी को उसके जीजा अफजाल ने उसकी बहन को दवा का बहाना बनाया और पानी में जहर घोलकर पिला दिया। जिसको उसकी बहन ने दवाई समझकर पी लिया।

जिसके बाद उसकी हालत बिगाड़ गई। और अफजाल अपने परिजनों के साथ उसकी बहन को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसकी बहन को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

फाइल फोटो

जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपित पति अफजाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button